ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। चकरनगर क्षेत्र के आनंद नगर (अहेरीया) स्थित श्री राम कृष्ण परम धाम आश्रम में चल रहे श्री विष्णु महायज्ञ (108 कुण्डीय) एवं श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ, संत प्रवचन व रासलीला समारोह में शनिवार को समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष Akhilesh Yadav ने पहुंचकर महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज से आशीर्वाद लिया।

कार्यक्रम के आयोजक श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर बलराम दास महाराज (व्याकरणाचार्य, वेदांताचार्य, संगीताचार्य, श्रीधाम वृंदावन) के सानिध्य में यह धार्मिक आयोजन भव्य रूप से चल रहा है। यज्ञ में श्रद्धालु बड़ी संख्या में शामिल होकर हवन-पूजन में आहुति दे रहे हैं।
बताया गया कि इस महायज्ञ की पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन 25 अप्रैल 2026, शनिवार को किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है।
वहीं उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला महामंत्री रमेश यादव और जिला मंत्री अनिल यादव को भी 108 कुण्डीय विष्णु महायज्ञ में प्रतिदिन हवन में बैठकर आहुति देने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने इसे अपने लिए सौभाग्य बताते हुए कहा कि इस आध्यात्मिक आयोजन से उन्हें ऊर्जा और आत्मिक संतोष की अनुभूति हो रही है। साथ ही उन्होंने गुरुजी के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए उन्हें हृदय से नमन किया।
