ग्राहक पंचायत ने एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर जताई चिंता

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत की भरथना इकाई की नियमित बैठक नगर अध्यक्ष अनिल श्रीवास्तव के आवास पर आयोजित की गई। बैठक में नगर में धड़ल्ले से बिक रहे एक्सपायरी एवं खराब गुणवत्ता वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की गई।

पदाधिकारियों ने कहा कि भीषण गर्मी के मौसम में खराब और एक्सपायरी खाद्य सामग्री लोगों के स्वास्थ्य के लिए गंभीर खतरा बन सकती है। संगठन पदाधिकारियों ने नगर के व्यापारियों से अपील की कि वे कम गुणवत्ता, एक्सपायरी तथा खुले में बिकने वाले खाद्य एवं पेय पदार्थों की बिक्री से बचें।

बैठक में चेतावनी दी गई कि यदि इस प्रकार की शिकायतें मिलती हैं तो संबंधित विभाग को ज्ञापन देकर कार्रवाई कराई जाएगी।

बैठक के अंत में संगठन की डायरी का वितरण किया गया। वहीं यात्री हित में रेलवे प्लेटफार्म पर उचित प्रकाश व्यवस्था कराने के लिए भरथना स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

इस दौरान निशांत पोरवाल एडवोकेट, आमित श्रीवास्तव, जिला मीडिया प्रभारी ब्रजेश पोरवाल, नगर सचिव ई. हिमांशु गुप्ता, रामप्रकाश पाल, आनंद प्रकाश कौशल, बॉबी गुप्ता, रवि शर्मा,राम नरेश पोरवाल, शिवम गोस्वामी, वृह्मप्रकाश श्रीवास्तव, शिवेंद्र भदौरिया एडवोकेट, अविरल गुप्ता, रिषभ पोरवाल सहित अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *