खाटू श्यामजी मंदिर इकदिल में लगा छठवां विशाल भंडारा, एडवोकेट नेहा चौहान ने किया शुभारंभ

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। द्वादशी पर्व पर आस्था और भक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला। इकदिल स्थित श्री खाटू श्यामजी मंदिर प्रांगण में छठवें विशाल भंडारे का आयोजन किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण कर “हारे के सहारे की जय” के जयघोष से माहौल भक्तिमय बना दिया।

भंडारे का शुभारंभ मुख्य अतिथि एडवोकेट नेहा सिंह चौहान ने बाबा श्याम के पूजन, आरती और भोग अर्पित कर किया। इसके बाद उन्होंने कन्याओं को प्रसाद वितरण कर आयोजन की विधिवत शुरुआत की। भंडारे का संचालन सेवाश्रम लखना नगर अध्यक्ष गिरजेश सारस्वत ने किया।

इस अवसर पर ज्ञान चंद्र इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य रविंद्र सिंह भटेले और सेवाश्रम के वरिष्ठ कार्यकर्ता धर्मेंद्र सिंह चौहान ने मुख्य अतिथि को अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मानित किया। वहीं डीवीए उपाध्यक्ष शशिबाला चतुर्वेदी, सेवाश्रम कोषाध्यक्ष प्राची सक्सेना, नगर अध्यक्ष इकदिल डिम्पल दुबे, सेवाश्रम पूर्व कोषाध्यक्ष शशि त्रिपाठी, नीतू दीक्षित समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।

जिला सचिव संजीत दुबे, ब्लॉक उपाध्यक्ष शिवशंकर शाक्य, जिला मंत्री बसंत राजपूत आदि ने पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मान जताया। मुख्य अतिथि एडवोकेट नेहा चौहान ने आयोजन की सराहना करते हुए खाटू श्यामजी मंदिर के दिव्य और भव्य निर्माण में हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया।

सेवाश्रम प्रमुख लालजी दुबे ने मुख्य अतिथि को खाटू नरेश का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। इस मौके पर गोविंद राजपूत, मुकेश तिवारी, राजनारायण दुबे, भोले तिवारी, उमेश चंद्र, दीपक त्रिपाठी, विमलेश चतुर्वेदी, मीनाक्षी देवी, विवेक यादव, शिखा गुप्ता, मीना पांडेय समेत सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे।

श्रद्धालुओं ने “हारे का सहारा बाबा श्याम हमारा”, “शीश के दानी की जय”, “कलियुग के भगवान की जय” और “तीन बाणधारी की जय” जैसे नारों से मंदिर प्रांगण को गूंजा दिया। पूरा वातावरण श्याम नाम के जयकारों से भक्ति रस में सराबोर हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *