एक व्यक्ति के साथ तीन नामजदों ने की मारपीट , मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कस्वे के रानी नगर निवासी सुमित दिवाकर पुत्र शौकत सिंह ने थाना भरथना में तीन नामजदों के खिलाफ आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया है। पीड़ित के अनुसार घटना 08 अक्टूबर 2025 की शाम लगभग 7 बजे के आसपास मंडी रोड पर स्थित एक प्लॉट पर हुई, जहाँ आरोपियों ने पहले गाली-गलौज की और फिर मारपीट कर जान से मारने तक की धमकी दे डाली। जिसके बाद मारपीट का विडियो आरोपियों ने वायरल कर दिया.

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि नन्दन गुप्ता, लड्डू गुप्ता निवासीगण महावीर तथा सतेन्द्र कुमार निवासी पुराना भरथना ने उसे घर से बुलाकर प्लॉट में ले जाकर पहले जातिसूचक गालियाँ दीं और फिर मारपीट करने लगे. पीड़ित का आरोप है कि मारपीट करते हुए एक आरोपी ने पीड़ित का गला दबाकर मारने का प्रयास भी किया। घटना के दौरान प्रार्थी के चिल्लाने पर मौके पर कुछ लोग इकट्ठा हो गए जिसके बाद नामजद मौके से भाग गये। सुमित का कहना है कि अगर लोग समय पर नहीं पहुँचते तो उसकी जान चली जाती।

उक्त घटना का विडियो सोशल मीडिया पर वायरल है जिसमे नामजद पीड़ित के साथ बुरी तरह से मारपीट करते हुए नजर आ रहे है पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर एससी एसटी एक्ट समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *