ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

पंचायत चुनाव की तैयारी में जुटें अपना दल (एस) इटावा की टीम – रमेश चन्द्र कुण्डे
इटावा एससीएसटी आयोग के सदस्य / इटावा विधान सभा प्रभारी अपना दल (एस) रमेशचन्द्र कुन्डे अपना दल एस के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० हरी शंकर पटेल के पक्का तालाब स्थिति आवास पर जाकर कुशलक्षेम जानने के बाद डॉ० हरीशंकर पटेल के आवास पर अपना दल (एस) इटावा पदाधिकारियों की

बैठक से पूर्व पार्टी के संस्थापक यशाकायी डॉ० सोने लाल पटेल के चित्र पर मरल्यापर्ण कर बैठक का शुभारम्भ करते हुए कार्यकत्ताओं को अवगत कराया गया कि 2 दिसंबर को लखनऊ में आयोजित समीक्षा बैठक में राष्ट्रीय अध्यक्ष मा० अनुप्रिया पटेल जी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि सभी प्रभारी अपनी अपनी विधानसभाओं में विधानसभा अध्यक्ष और जोनल अध्यक्ष जनपद की टीम के सहयोग से नामित करके आगामी 2 जनवरी की समीक्षा बैठक में रिपोर्ट करें एवं नामित अध्यक्षों को भी साथ में लायें। बैठक में जिला कार्यकारिणी के गठन एवं आगामी पंचायत चुनाव तथा 2027 के विधानसभा चुनाव पर भी चर्चा की पंचायत चुनाव में सभी श्रेणी के उम्मीदवारों का चयन विधानसभा अध्यक्ष, जोनल अध्यक्ष और विधानसभा प्रभारी के द्वारा ही किया जायेगा।
इटावा विधान सभा प्रभारी रमेश चन्द्र कुण्डे एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य डॉ० हरीशंकर पटेल की देख रेख में तथा अपना दल (एस) इटावा के पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से इटावा टीम के

कर्मठ एवं जुझारू लगनशील मुकेश कुमार जी को इटावा विधान सभा का अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर मुख्य रूप से अपना दल (एस) के जिलाउपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान , जिला महासचिव – बृजेश पोरवाल , राजेश पोरवाल, जिला सचिव – डॉ० सुधीर सविता , एडवोकेट अमित चौरसिया ,अनुपम पटेल, इन्जी० राजेश कुमार वर्मा , निखिल सविता , साहिल सविता , सिद्धार्थ कुशवाह आदि अनेकों पदाधिकरी उपस्थित रहे।
