पंचतत्व हरिहर महायज्ञ में हरियाणा के ‘सिंघम’ एसीपी सुरेश भड़ाना होंगे शामिल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। इटावा के भरथना-बकेवर रोड स्थित ओम श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम में 17 मई से 15 जून तक आयोजित होने वाले पंचतत्व हरिहर महायज्ञ के दौरान पागल बाबा के नौ मंजिला मंदिर के शिखर पूजन का भी विशेष आयोजन किया जाएगा।

आयोजन समिति के अनुसार देशभर के संत-महात्माओं एवं महामंडलेश्वरों की इस धार्मिक अनुष्ठान में सहभागिता तय हो चुकी है। वहीं हरियाणा पुलिस के ‘सिंघम’ कहे जाने वाले असिस्टेंट कमिश्नर सुरेश भड़ाना ने भी यज्ञ स्थल पर पहुंचने की सहमति दी है।

ऊँ श्री पागल बाबा गंगा सागर धाम के मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने बताया कि उन्होंने वाइस ऑफ कॉप्स के सीईओ अनुराग चौधरी के साथ गुरुवार को एसीपी सुरेश भड़ाना से मुलाकात कर उन्हें महायज्ञ में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

उन्होंने बताया कि 24 मई को मोतीगंज स्थित पुराने पागल बाबा मंदिर परिसर से विशाल कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होकर देर शाम पागल बाबा धाम पहुंचेगी। इसके अगले दिन 25 मई को ISKCON मंदिर की ओर से कृष्ण-बलराम संकीर्तन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

इसके अलावा 29 मई को देशभर से संत-महात्मा कार्यक्रम स्थल पर पहुंचेंगे, जबकि 30 मई को अखिल भारतीय महासम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। मुख्य न्यासी श्याम सुंदर चौरसिया ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की जनता से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर धार्मिक आयोजन में सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *