ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।भरथना कस्बा के तिलक रोड पर यातायात नियमों की धज्जियां उड़ती नजर आईं। एक बाइक पर दो महिलाओं समेत पांच लोग सवार होकर बेखौफ सड़क पर घूमते दिखाई दिए। हैरानी की बात यह रही कि पुलिस और यातायात विभाग की ओर से कोई कार्रवाई नजर नहीं आई।
स्थानीय लोगों का कहना है कि कस्बे में आए दिन ओवरलोडिंग और यातायात नियमों का उल्लंघन होता है, लेकिन जिम्मेदार अधिकारी अनदेखी करते रहते हैं। लोगों ने पुलिस से ऐसे वाहन चालकों के खिलाफ अभियान चलाकर कार्रवाई की मांग की है।
