सड़क हादसे में घायल इलाज के दौरान बुजुर्ग की पीजीआई सैफई में मौत हो गई

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।क्षेत्र अंतर्गत नगला पतू सैफी गांव निवासी सुंदर लाल 80 की गुरुवार की शाम को पीजीआई सैफई में मौत हो गई। मृतक के दामाद नागपाल निवासी एरवा कटरा औरैया ने बताया कि गुरुवार की सुबह ससुर बेटी पूजा के साथ गांव के ही एक युवक की बाइक से भरथना से दवा लेकर गांव वापस आ रहे थे, रास्ते में भरथना ऊसराहार मुख्य मार्ग पर भोली गांव के पास विपरीत दिशा से आ रही बाइक चालक ने तेजी व लापरवाही से चलाते हुए टक्कर मार दी। हादसे में घायल ससुर को इलाज के लिए सीएचसी ले जाया गया जहां गंभीर हालत होने से पीजीआई सैफई रैफर कर दिया गया। पीजीआई सैफई में इलाज के दौरान ससुर की मौत हो गई।

एसआई ब्रजनंदन सिंह ने बताया कि परिवारजनों की सूचना पर मृतक का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *