समस्त व्यापारी संगठनों ने एक जुटता दिखाई इसके लिए सभी संगठन के पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं:-कृष्ण मुरारी गुप्ता

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा:-आज दिनांक 10 मई 2026 को उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल इटावा की कोर कमेटी की मासिक बैठक संगठन के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता की अध्यक्षता में उनके आवास पर संपन्न हुई जिसमें सर्वसम्मत से पाम आयल व्यापारी शरद अग्रवाल के प्रतिष्ठान पर खाद्य अधिकारी और उनकी टीम द्वारा अशोभनीय भाषा का प्रयोग किया गया और गोदाम को सीज किया गया जिसकी निंदा की गई।
जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने अपने संबोधन भाषण में कहा की उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री व्यापारियों के हित में तमाम योजनाएं चलाने का कार्य कर रहे हैं लेकिन जिले के कुछ अधिकारी अपनी मनमानी करके व्यापारियों का एवं आम जनमानस का उत्पीड़न कर रहे हैं जिसे अब व्यापारी समाज किसी भी कीमत पर सहन नहीं करेगा। पाम तेल व्यापारी के प्रकरण पर जिस तरीके से समस्त व्यापारी संगठनों ने एक जुटता दिखाई इसके लिए सभी संगठन के पदाधिकारी धन्यवाद के पात्र हैं।
संगठन के महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव ने जिले की सभी इकाइयों से आए पदाधिकारी का आभार व्यक्त किया और उनसे अपेक्षा की आपका सहयोग मिलता रहा तो किसी भी कस्बे में व्यापारियों का अहित नहीं होने देंगे।
इस अवसर पर प्रमुख व्यापारी एवं पदाधिकारी मौजूद रहे जिसमें अरविंद पोरवाल बीकानेर राजीव अग्रवाल रिलायंस पंप कपिल गुप्ता किसान कोल्ड स्टोर के अलावा जिला उपाध्यक्ष राजेश अग्रवाल, उमेश गुप्ता,संतोष सोनी, अखिलेश शर्मा, जयप्रकाश जैन, आलोक गुप्ता,कोषाध्यक्ष विनीत मित्तल, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे महिला प्रदेश मंत्री गुड्डी बाजपेई युवा प्रदेश उपाध्यक्ष आनंद पोरवाल बसरेहर अध्यक्ष संतोष पोरवाल भरथना अध्यक्ष बंटी पोरवाल जसवंत नगर अध्यक्ष रामकुमार गुप्ता बकेवर अध्यक्ष बबलू त्रिपाठी अहेरीपुर अध्यक्ष सुनील पोरवाल, शिवनंदन भदोरिया राधा कृष्ण सर्राफ अवनीश यादव, मनोज गुप्ता विपुल शर्मा सुशील यादव तेजपाल राजपूत नीरज गुप्ता राजेश गुप्ता हरिओम गुप्ता घनश्याम दास केसरवानी मुकेश गुप्ता पदमा कुशवाहा संजय गुप्ता संजीव राजपूत कुलदीप सक्सेना राकेश बाथम राणा राजपूत आज प्रमुख व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *