हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से जली फसल, प्रभावित किसानों को मिली राहत राशि

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। कृषि उत्पादन मंडी समिति कार्यालय भरथना में सोमवार को अग्निकांड से प्रभावित किसानों को राहत राशि वितरित की गई। ग्राम तिलयानी मौजा थरी में बीते छह अप्रैल को दोपहर करीब दो बजे हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से लगी आग में किसानों की खड़ी फसल जलकर राख हो गई थी।

घटना के करीब एक सप्ताह बाद सोमवार को मंडी समिति प्रशासन ने राहत पहुंचाते हुए 19 प्रभावित किसानों को कुल 93,879 रुपये की सहायता राशि प्रदान की। सचिव मंडी समिति संतोष कुमार यादव ने दोपहर करीब तीन बजे किसानों को चेक वितरित किए। सहायता पाने वाले किसानों में बांकेलाल, अशोक कुमार, रामकिशोर, मान सिंह, शिवनाथ सिंह, अरुण कुमार, राजीव, जनवेद सिंह, राजेश कुमार, प्रयाग नारायण, रुक्मणी देवी सहित कुल 19 किसान शामिल रहे। इस मौके पर प्रधान लिपिक रविंद्र सिंह, मंडी अभिरक्षक उमेश कुमार, सूरज कुमार और शैलेन्द्र कुमार सहित अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि आग लगने की इस घटना में किसानों की मेहनत की पूरी फसल जलकर नष्ट हो गई थी, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा था। अब मिली सहायता राशि से किसानों को कुछ राहत जरूर मिली है।

फोटो – चेक सौंपते मंडी सचिव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *