ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

भरथना: कस्बा के मोहल्ला टीला खुशालपुर में बुधवार की तडके सुबह करीव साढ़े पांच बजे सफाईकर्मी दम्पत्ति के साथ मोहल्ले के रहने वाले पिता पुत्र ने गाली गालौज करते हुए मारपीट कर दी. घटना के बाद करीब दो दर्जन से अधिक आक्रोशित सफाई कर्मचारियों ने नगर पालिका भरथना का घेराव कर लिया. जिसके बाद थाना पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए कार्यावाही की मांग की है.
कस्वा के मोहल्ला ब्रजराज नगर निवासी पीडिता सफाई कर्मी मिथलेश तथा उनके पति अश्वनी कुमार ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि नगर पालिका द्वारा लगाई गयी ड्यूटी के अनुसार हम दोनों पति पत्नी कस्वा के मोहल्ला टीला खुशालपुर में बुधवार की सुबह करीब साढ़े पांच बजे साफ़ सफाई कर रहे थे. इसी दौरान उसी मोहल्ले के एक व्यक्ति जिनके पालतू जानवर सडक पर बंधे हुए थे उन्होंने जानवर के गोबर को साफ़ करने की बात कही जिस पर हम लोगो ने सड़क पर जानवर बंधे होने के चलते गोबर हटाने से इंकार किया तभी युवक गाली गलौज करते हुए मारपीट करने लगा.
आरोप है कि युवक तथा उसके पिता दोनों ने मिलकर सफाई कर्मचारियों के साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट की है और इसी दौरान उन्हें धक्का देकर नाली में भी गिराया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही नगर पालिका में तैनात करीब दो दर्जन से अधिक सफाई कर्मचारी आक्रोशित होकर नगर पालिका पहुँच गये और नगर पालिका के गेट पर बैठकर न्याय दिलाने जाने की मांग करने लगे. जिस पर सम्बंधित अधिकारियों ने न्याय दिलाये जाने का भरोसा दिलाते कार्यवाही कराये जाने के प्रति आश्वस्त किया. जिसके बाद पीड़ित दम्पत्ति समेत तमाम कर्मचारी एक जुट होकर भरथना थाने पहुंचे जहां उन्होंने थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह को लिखित शिकायत देते हुए कार्यावाही की मांग की. वहीँ थाना प्रभारी ने पीडित की शिकायत का त्वरित संज्ञान लेते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है.
फोटो – नगर पालिका में मौजूद सफाई कर्मचारी
