ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
भरथना: थाना क्षेत्र के गांव बाहरपुर में मंगलवार की देर शाम करीब साढ़े पांच बजे उसे समय चीख पुकार के साथ हड़कंप मच गया। जब एक मकान पर आकाशीय बिजली गिरने से गांव के ही एक व्यक्ति की दूसरी मंजिल की निर्माणाधीन दीवार पड़ोसी के आंगन में जा गिरी। जिससे आंगन में मौजूद मां बेटे गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों की मदद से घायल मां बेटे को उपचार हेतु निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
क्षेत्र के गांव बाहरपुर निवासी पूनम पत्नी स्वर्गीय अभिषेक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मैं अपने 8 वर्षीय बेटे ऋतिक के साथ घर के आंगन में खाना बना रही थी तभी पड़ोसी कैलाश चंद्र की घर के दूसरे मंजिल पर निर्माणाधीन दीवार अचानक तेज आवाज के साथ भरभरा कर मेरे आंगन में आ गिरी। जिससे मैं और मेरा बेटा गंभीर रूप से घायल हो गया।
मां बेटे की चीख पुकार सुन पड़ोसी घर के अंदर दौड़ पड़े और मलबे में फंसे मां बेटे को बाहर निकाल कर आनन फानन में उपचार के लिए कस्बा के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।
ग्रामीणों ने बताया कि देर शाम करीब 5:30 बजे तेज गरज के साथ अचानक बारिश शुरू हुई आंधी और बारिश के दौरान ही बिजली गिरने से दीवार गिरी है। जिससे यह हादसा हुआ है। ग्रामीणों ने पीड़ित को मुआवजा दिलाए जाने की मांग की है।
वही इस पूरे मामले पर भरथना तहसीलदार दिलीप कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया गया है राजस्व टीम को जांच सौंप गई है शीघ्र पीड़ित को मुआवजा दिलाने की कार्रवाई की जाएगी।
फोटो – पीड़िता के घर में गिरी दीवार तथा घायल मां बेटे
