भरथना में ‘पचनद सेनेटरी शॉप’ का उद्घाटन, मिशन प्रेरणा को मिली नई मजबूती

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: क्षेत्र के उपसंभागीय कृषि प्रसार भवन परिसर में मिशन प्रेरणा के अंतर्गत “पचनद सेनेटरी शॉप” का उद्घाटन किया गया। इस पहल का उद्देश्य स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उनके आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देना है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दुकान का निर्माण क्षेत्र पंचायत निधि से कराया गया है। दुकान का आवंटन स्वयं सहायता समूह की सदस्य रीता देवी को किया गया है, जो सेनेटरी उत्पादों का निर्माण और उनकी बिक्री करेंगी। इससे न केवल उनकी आय बढ़ेगी, बल्कि क्षेत्र की अन्य महिलाओं को भी रोजगार के अवसर मिलेंगे।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य विकास अधिकारी अजय गौतम द्वारा किया गया। इस मौके पर उपजिलाधिकारी काव्या सी., ब्लॉक प्रमुख विनोद दोहरे, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर प्रसाद, उपायुक्त (स्वरोजगार) विनय कुमार, ए.डी.ओ. सुधीर कुमार सहित कई अधिकारी उपस्थित रहे।

इस पहल को ग्रामीण क्षेत्र में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है, जिससे स्वच्छता के प्रति जागरूकता के साथ-साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर भी बढ़ेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *