पार पट्टी का होगा सीधा जिला मुख्यालय से जुड़ाव ग्राम रूरा यमुना नदी पर बनेगा पुल-इटावा के विश्व प्रसिद्ध बाबा पिलुआ महाराज मंदिर मंदिर को पर्यटन में मिलेगा लाभ-पूरे जनपद में सड़कों का जाल बिछाया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

पार पट्टी का होगा सीधा जिला मुख्यालय से जुड़ाव ग्राम रूरा यमुना नदी पर बनेगा पुल
-इटावा के विश्व प्रसिद्ध बाबा पिलुआ महाराज मंदिर मंदिर को पर्यटन में मिलेगा लाभ
-पूरे जनपद में सड़कों का जाल बिछाया


इटावा। पार पट्टी के विकास के लिए प्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री महाराज योगी आदित्यनाथ ने खोला ख़ज़ाना 100 करोड़ से ज्यादा की योजनाओं को दी मंजूरी सदर विधायक सरिता भदौरिया के प्रयासों के चलते कई जनहित की योजनाओं को शासन ने दी हरी झंडी।
उपरोक्त जानकारी सदर विधायक सरिता भदौरिया ने अपने आवास पर पत्रकारों से वार्ता करते हुए दी उन्होंने कहा 2022 के चुनाव में यमुना नदी के पुल से लेकर उनके गांव उद़ी तक सड़क जर्जर होने पर पूरे जनपद के विपक्ष ने एक और सुर में होकर शासन प्रशासन को मेरी असफलता बताते हुए मार्ग का रोना रो कर ज्ञापन सौंपे थे इस पूरे घटनाक्रम को मैंने प्रदेश के मुखिया आदरणीय योगी आदित्यनाथ जी के समक्ष रखा था जिस पर उन्होंने बताया था कि आपके गांव सहित मध्य प्रदेश को जोड़ने वाली प्रमुख सड़क को फोर लाइन किए जाने का प्रस्ताव बन चुका है। जिसका कार्य शीघ्र ही पूरा होगा और आपकी यमुना पर बनने वाला पुल ऐतिहासिक होगा इसी वजह से उक्त सड़क को बनाने में विलंब हो रहा जनपद के घटिया मानसिकता के लोगों ने उस पर जमकर राजनीति की लेकिन उसी दिन मैं भी पूरे जनपद की सड़कों को दुगनी रफ़्तार से बनाने का प्रण मन में लिया जिसका परिणाम आज यह है कि कचौरी मार्ग बसरेहर बाईपास भरथना इटावा मार्ग सहित तमाम जनपद के प्रमुख मार्ग जो इटावा विधानसभा की ओर आते हैं उन सब का चौड़ीकरण सहित उनको पुन्हा निर्मित कराने का कार्य करते हुए जनपद की सभी सड़कों का विकास किया।
उन्होंने कहा कि आज उसी कड़ी में ग्राम रूरा और ग्राम असवा के बीच यमुना नदी पर 80 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा नया 27 करोड़ रुपए की पहली किस्त जारी की गई है जिसके परिणाम स्वरुप हमारे जनपद का विश्व प्रसिद्ध बाबा पिलुआ महाराज मंदिर जिस पर करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था है।पर पहुंचने के लिए पुल के दोनों तरफ तीन-तीन किलोमीटर का चौड़ा सड़क मार्ग भी बनेगा।इस पुल के बन जाने से आगरा जनपद की सीमा पर बसे दर्जनों गांव समेत पारपट्टी इलाके की लाखों की आबादी को मिलेगा लाभ उन्होंने अन्य योजनाओं के बारे में भी बताया कि इसके साथ ही पोस्टमार्टम हाउस के सामने खाली पड़ी जमीन पर 32 करोड़ की लागत से बनेगा नया कंपोजिट विद्यालय नुमाइश ग्राउंड में 8 करोड़ की लागत से बनेगा ऑडिटोरियम
इस अवसर पर क्षेत्र के ग्राम प्रधानों ने उनका धन्यवाद करते हुए स्वागत भी किया स्वागत करने वालों में प्रमुख रूप से जिला पंचायत सदस्य सचिन यादव, प्रधान धिमरई छोटे लाल पाल, सरनाम सिंह, सगावली प्रधान, अरुण भदौरिया, विजयपुरा प्रधान उमेश तिवारी, प्रतापनेर प्रधान प्रतिनिधि भूपेंद्र यादव, अनिल राजपूत प्रत्याशी प्रधान पद प्रत्याशी प्रतापनेर, विनीत चौहान, मण्डल अध्यक्ष दिनेश आदि प्रमुख रूप से शामिल है प्रेस वार्ता के दौरान युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष संजू चौधरी जिला संयोजक ओम रतन कश्यप व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष विनीत कुमार पांडे किसान मोर्चा के जिला मंत्री अशोक सिंह चौहान पूर्व मंडल अध्यक्ष विवेक गुप्ता मंत्री चंदन पोरवाल राजीव चौवे, श्याम चौधरी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *