सिटी पब्लिक स्कूल की फाल्गुनी शर्मा नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर हुयी सम्मानित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा! सिटी पब्लिक स्कूल ब्रह्मनगर, इटावा की होनहार छात्रा कु फाल्गुनी शर्मा कक्षा 5 ने नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा में वरीयता सूची में प्रथम स्थान प्राप्त किया।
छात्रा को सम्मानित करते हुए समाजसेवी डॉ०हरिशंकर पटेल राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य – अपना दल (एस) ने कहा कि छात्र जीवन सीढ़ी के समान होता है एक के बाद एक सफलता प्राप्ति के बाद वह अपने लक्ष्य को प्राप्त करता हैं।
विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री दीप बिसारिया ने छात्रा का माल्यार्पण कर स्वागत किया इस अवसर पर उन्होंने कहा कि छात्र जीवन में परीक्षा सफलता के साथ – साथ अपने आचरण से छात्र जीवन की सफलता की कुंजी प्राप्त करता हैं
विद्यालय के अध्यापकों ने भी छात्रा को सम्मानित किया। सम्मानित करने वालों में श्री दिव्यांश बिसारिया, संदीप कुमार,कु. स्वेता, कु. मुस्कान, कु. सृष्टि शर्मा, कु. गुलिस्ता, श्री अनिल पांडे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *