एसबीआई शाखा प्रबंधक को दी गई श्रद्धांजलि, शोक सभा आयोजित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्बा स्थित मंडी समिति में स्टेट बैंक ऑफ़ इंडिया की शाखा में कार्यरत शाखा प्रबंधक विजय किशोर के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया। उनका 21 मार्च को उन्नाव में हार्ट अटैक से निधन हो गया था, जिससे बैंक कर्मचारियों और क्षेत्र में शोक की लहर है।

शाखा परिसर में आयोजित शोक सभा के दौरान उपस्थित लोगों ने दिवंगत शाखा प्रबंधक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस दौरान सभी ने दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। सभा में मौजूद लोगों ने उनके सरल स्वभाव, कर्तव्यनिष्ठा और व्यवहार कुशलता को याद करते हुए गहरा शोक व्यक्त किया।

इस मौके पर नीरज तिवारी शाखा प्रबंधक भरथना, मंडी समिति इंस्पेक्टर प्रीती, आर्यन सिंह, विजय चौहान, पुष्पेंद्र, इंद्र कुमार, अमन, राज किशोर यादव, जय नारायण सिंह, रजनीश कुमार, रजत, शिवम, तनिषा गुप्ता, रिंकू गुप्ता, कोमल सिंह, आनंद राव, अनुराग और विवेक कुमार सहित मंडी के तमाम व्यापारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *