ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
इटावा।अद (एस) इटावा ने लोक अदालत के जननायक बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया की मनायी जयन्ती।
जरूरतमंद गरीबो को निशुल्क कानूनी सहायता दी बाबू जी ने -डॉ हरीशंकर पटेल

केन्द्रीय मंत्री , भारत सरकार / राष्ट्रीय अध्यक्ष - अपना दल (एस) अनुप्रिया पटेल के निर्देशन में लोक अदालत के जननायक "बाबू शिवदयाल सिंह चौरसिया" पूर्व राज्यसभा सांसद की जन्म जयन्ती एवं लोक अदालत के अवसर पर अपना दल (एस) के कार्यवाहक उपाध्यक्ष हरिओम सिंह चौहान ने अध्यक्षता की, मुख्य अतिथि - डॉ० हरीशंकर पटेल - राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य रहे, अपना दल (एस) तथा अमित चौरसिया ( एडवोकेट) जिलाध्यक्ष विधि मंच - अपना दल (एस). की देख रेख में गोष्ठी सॉई मन्दिर में तथा स्वच्छता अभियान .पक्का तालाब , इटावा के चारों तरफ झांडू लगाकर हर्षों उल्लास के साथ मनायी जयन्ती।
अपना दल (एस) के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य / संस्थापक सदस्य - डॉ० हरीशंकर पटेल ने अपने उद्बोधन में कहा कि लोक अदालत के जनक आपने लखनऊ के लोवर कोर्ट और लखनऊ तथा बिहार के हाई कोर्ट तथा सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में भी सफलता पूर्वक वकालत की।
डॉ० पटेल ने यह भी बताया शिवदयाल सिंह चौरसिया ने सन 1953 में “सेन्ट्रल लीगल एंड सोसायटी” की स्थापना की, सोसाइटी के तहत राष्ट्रीय स्तर पर तमाम जरूरतमंद गरीबों, दलितों ,शोषितों और पिछड़े लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता एवं परामर्श दिया।
अध्यक्षता कर रहे हरिओम सिंह चौहान – कार्यवाहक जिला उपाध्यक्ष ने कहा कि सन् 1928 में शिवदयाल चौरसिया जी एल एल बी की परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद सन् 1929 में रजिस्टर्ड एडवोकेट बने।
जिला कार्यकारिणी सदस्य – अपना दल (एस) के इन्जी० राजेश कुमार वर्मा जी ने बताया कि शिव दयाल सिंह चौरसिया की प्रारंभिक शिक्षा विलियम मिशन हाई स्कूल लखनऊ में हुई थी ।इन्होंने बाद में b.sc. तथा ll.b.की शिक्षा कैनिंग कॉलेज वर्तमान लखनऊ विश्वविद्यालय से प्राप्त की। इनके गुरु श्री राम चरन निषाद तथा गुरु भदन्त बोधानन्द जी थे।
जिलाध्यक्ष विधिमंच अपना दल (एस) इटावा के अमित चौरसिया (एडवोकेट) ने उनके पारिवारिक जीवन के बारे में बताया कि स्व0 बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया जी का विवाह श्रीमती रामप्यारी जी (बाराबंकी जनपद) से हुआ था। आपके तीन पुत्र रामचंद्र, राजेंद्र और बिजेन्द्र तथा एक पुत्री आशा थी। शिव दयाल सिंह चौरसिया जी उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल माता प्रसाद जी के कानूनी सलाहकार भी रहे।वर्तमान की”लोक अदालत ”14/3/26 स्व0बाबू शिव दयाल सिंह चौरसिया जी की ही देन है।
अपना दल (एस) सदर इटावा के विधान सभा अध्यक्ष मुकेश कुमार ने अपने विचारो में कहा कि कालान्तर में जब श्री शिवदयाल सिंह चौरसिया सांसद बने तब अपने सांसद काल में सन 1975 में भारतीय संविधान में संशोधन कराया और भारतीय संविधान में अनुच्छेद 39 A (दिनांक 03/01/1975 ) को जुड़वाकर निशुल्क विधिक सहायता प्राप्त कराने का मार्ग प्रशस्त किया।
गोष्ठी एवं सफाई अभियान में अपना दल (एस) इटावा से डॉ० सुधीर सविता ,जयवीर सिंह , सुनील कुमार ,जितेन्द्र प्रजापति , नितिन चौरसिया (एडवोकेट), मनीष कुमार बघेल (एडवोकेट), पवन माथुर (एडवोकेट), राहुल चौधरी (एडवोकेट), मनोज शंखवार (एडवोकेट), राव विश्वनाथ प्रताप सिंह (एडवोकेट), राजेश चौरसिया , पुनीत चौरसिया , श्रीमती रानी चौरसिया , संरक्षक – सतोष वर्मा आदि का सराहनीय योगदान रहा।
