ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।शुक्लागंज स्थित ज्ञान स्थली एकेडमी इंग्लिश मीडियम मे होली का पावन पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। पूरे विद्यालय परिसर में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। रंगों के इस त्योहार पर छात्रों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर प्रेम और भाईचारे का संदेश दिया।

कार्यक्रम की शुरुआत विद्यालय के प्रधानाचार्य मनोज सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं, बल्कि आपसी प्रेम, सहयोग और सौहार्द का प्रतीक है। यह पर्व हमें एकता, अनुशासन और सम्मान का संदेश देता है। प्रधानाचार्य ने विद्यार्थियों को सुरक्षित एवं मर्यादित ढंग से होली मनाने की शुभकामनाएं दीं।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के अंतर्गत डिंपल यादव के नेतृत्व में विद्यार्थियों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत किए, जिन पर छात्र-छात्राओं ने जमकर तालियां बजाईं। होली गीतों पर बच्चों ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया, जिससे पूरा परिसर रंग और संगीत की उमंग से सराबोर हो उठा।
कार्यक्रम के दौरान हाउस इंचार्ज नीतू सिंह सेंगर ने विद्यार्थियों को अनुशासन में रखने की जिम्मेदारी निभाई। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त शिक्षकों का विशेष सहयोग रहा। होशियार सर, आदित्य सर, मुकेश पांडेय, विजय, आसित, अमर, अमन सर, सपना मैम, नित्या मैम एवं रमा मैम ने कार्यक्रम को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
