धोखा समेत सात ने मारपीट कर मांगी रंगदारी, न्यायालय के आदेश पर मामला दर्ज

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के एक गांव में एक युवक के साथ सात लोगों ने गाली गलौज करते हुए मारपीट कर दी तथा दहशत फैलाने के उद्देश्य से तमंचा से फायर करते हुए ट्यूबवेल चलाने के नाम पर रंगदारी मांगी। न्यायालय के आदेश पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

क्षेत्र के गांव पाली खुर्द निवासी विपिन कुमार उर्फ गौरव पुत्र सत्यवीर सिंह ने नगला बरुआ पाली खुर्द गांव के कमलेश उर्फ सुमित उर्फ धोखा, विजय सिंह, अजय, हिमांशु, जॉनी तथा दो अज्ञात लोगों पर आरोप लगाया है कि 7 जनवरी 2026 की शाम करीब छह बजे मैं अपने ट्यूब बेल पर बैठा था। उसी समय नामजद मौके पर आकर गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर मेरे साथ लात घूसों से मारपीट करने लगे और कहा कि थाने में बहुत शिकायत करता है आज तुम्हे जान से मार देंगे। कमलेश उर्फ सुमित उर्फ धोखा ने मुझे जान से मारने की नीयत से मेरे ऊपर तमंचे से फायर कर दिया। जिससे मैं बाल बाल बच गया। मेरा नुकसान करने की नीयत से मेरा मोबाइल तोड़ दिया जिससे मेरा करीब चालीस हजार रूपये का नुकसान हो गया है। नामजद मुझसे आए दिन रंगदारी में दस हजार रूपये की मांग करते है। और कहते है कि जब तक तुम हमको गुंडा टैक्स के रूप में हमको रूपये नहीं देगा। क्षेत्र में अपना ट्यूबेल नहीं चला पाएगा।

पीड़ित का आरोप है कि नामजद शातिर किस्म के अपराधी है जिनके विरुद्ध विभिन्न थानों में भिन्न भिन्न मामले दर्ज है। मैने भरथना थाना पर नामजदों के विरुद्ध मामला दर्ज कराया थाम जिसकी रंजिश के कारण नामजदों ने मेरे साथ यह घटना कारित की है। इसके संबंध में बीते माह जनवरी में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को भी रिपोर्ट दर्ज कराने के सम्बन्ध में प्रार्थना पत्र दिया था। किंतु मामला दर्ज ना हो पाने के चलते न्यायालय की शरण लेनी पड़ी। न्यायालय के आदेश पर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *