ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
भरथना।भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा दिनांक 27-2-2026 दिन शुक्रवार को सुबह 9:00 बजे बालूगंज स्थिति अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद का 95 वां बलिदान दिवस शहीद पार्क बालूगंज भरथना में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता व स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर वन्देमातरम करके हुआ तथा अमर शहीद चन्द्रशेखर आजाद, भगतसिंह व सुभाष चन्द्र बोस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया।

इस अवसर मुख्य अतिथि अजय यादव ‘गुल्लू’ चैयरमेन भरथना , पूर्व सांसद प्रतिनिधि श्रीभगवान पोरवाल प्रांतीय संगठन सचिव डॉ आर एन दुबे शाखा अध्यक्ष चन्द्र शेखर सिंह राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल, गतिविधि संयोजक संस्कार सुनील दीक्षित कुक्कू , संजय माधवानी, प्रताप नारायण मिश्र, आदित्य पाण्डेय नीलू, अशोक पोरवाल, वीरेंद्र सिंह चौहान, इन्जि विनोद पोरवाल, जिला सह समन्वयक, सुशांत उपाध्याय, निशांत पोरवाल एडवोकेट, फूल सिंह पाल, मुख्य वक्ता, राजेन्द्र चौधरी, हाकिम सिंह यादव एडवोकेट, आंनद कौशल सहित परिषद के अनेक सदस्यों एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही। राष्ट्रीय गान कराकर, सुशांत उपाध्याय द्वारा सभी को स्वल्पाहार कराकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।
