ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ़ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। थाना क्षेत्र के भरथना-पाली मार्ग पर बुधवार दोपहर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। ओम शांति आश्रम के समीप दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में बोर्ड परीक्षा देकर लौट रहा एक छात्र और दूसरी बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के अनुसार करीब साढ़े बारह बजे साम्हों स्थित इंटर कॉलेज से हाईस्कूल की बोर्ड परीक्षा देकर अपने गांव कुंवरा लौट रहा कक्षा 10 का छात्र विवेक पुत्र प्रदीप कुमार तेज रफ्तार में बाइक चला रहा था। इसी दौरान सामने से भरथना से अपनी पत्नी और बच्चों के साथ गांव जा रहे भानपुर निवासी लवकुश पुत्र अशोक कुमार की बाइक से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए।
हादसे में लवकुश की बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। आसपास मौजूद राहगीरों और स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों घायलों को सड़क से उठाया और उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेज रफ़्तार के चलते यह घटना हुई है।.
फोटो – घायल लवकुश व विवेक तथा मौके पर मौजूद भीड़
