सामूहिक शादी 2026 के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बड़ी, अब 1 मार्च 2026 तक कर सकेंगे फार्म जमा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

सामूहिक शादी 2026 के फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख बड़ी, अब 1 मार्च 2026 तक कर सकेंगे फार्म जमाइटावा। ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा की तरफ से होने वाला निःशुल्क सामूहिक शादी सम्मेलन के फॉर्म जमा करने का शिलशिला जारी है।
पंजाब केसरी ऑफिस नई बस्ती स्थित कार्यकाल पर हुई बैठक में ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के नेतृत्व में होने वाली सामूहिक गरीब लड़कियों का शादी सम्मेलन 2026 के फॉर्म जमा किए गए।
इस दौरान ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड इटावा यूनिट के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद ने कहा कि जो बहन बेटी गरीब, परेशान, बेसहारा है और उनके मां बाप या परिवार के सदस्य बेटी की शादी करने में असमर्थ है। वह लोग शादी के फॉर्म भरकर ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट के किसी भी सदस्य को जमा कर दे। जिससे उन सभी बहन बेटी की शादी सम्मेलन समारोह में हो सके ।उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 20 फरवरी से बढ़ाकर 1 मार्च 2026 कर दी गई है।
क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास साहब ने कहा कि लड़कियों की शादी करवाना नेक काम है हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि किसी भी बहन बेटी की शादी हो उसमें जरूर मदद करें। उन्होंने कहा जिन बहन बेटियों का निकाह हज़रत सैय्यद मोहम्मद अशरफ अशरफी अल जीलानी राष्ट्रीय अध्यक्ष ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड एवं चेयरमैन वर्ल्ड सूफ़ी फोरम कछौछा शरीफ पढ़ेंगे और अपना कीमती समय देंगे इससे अच्छा उन बहन बेटियों के लिए सौभाग्य की बात क्या होगी।
उन्होंने कहा कि फॉर्म जमा करने की आखिरी तारीख 1मार्च है ।उसके बाद फिर कोई फार्म जमा नहीं होगा।
इस मौके पर उपस्थित रहे ऑल इंडिया उलेमा व मशाइख़ बोर्ड यूनिट इटावा के जिला अध्यक्ष हाजी शेख शकील अहमद, क़ौमी तहफ्फुज कमेटी के संयोजक खादिम अब्बास, इंसानी भाईचारा समिति के अध्यक्ष मोहम्मद आमीन, इलेक्ट्रॉनिक एवं प्रिंट मीडिया वेलफेयर एसोसिएशन भारत इटावा के जिला अध्यक्ष सैफ तैमूरी, आजाद समाज पार्टी कांशीराम के कानपुर मंडल प्रभारी अभिषेक आजाद, श्याम टेलर , मोज़म अली,
आदि लोगों की उपस्थित उल्लेखनीय रही।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *