ब्रजेश पोरवाल-एडीटर-&चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
डॉ० हरीशंकर पटेल ने विघालय में संचालित कम्पयूटर लैब एवं स्मार्ट क्लास की भूरि – भूरि प्रशंसा की

इटावा। पीएमश्री कंपोजिट विधालय में धर्मपुरा ,विकास खण्ड महेबा, इटावा में विभागीय निर्देश के क्रम में दो दिवसीय खेलकूद एवं सांस्कृतिक वार्षिकोत्सव कार्यक्रम 2025-26 के प्रथम दिवस पर विभिन्न खेलकूद प्रतियोगितायें आयोजित की गई,जिसमें प्रमुख रूप से कबड्डी, खो-खो ,वॉलीबॉल,क्रिकेट एवं विभिन्न दौड़े बालक बालिकाओं तथा अन्य प्रतियोगितायें संपन्न हुई । तथा द्वितीय दिवस पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम जिसमें गायन,नृत्य, एवं नाटक आदि कार्यक्रम आयोजित किए गए,कार्यक्रम का शुभारंम्भ मां सरस्वती पूजन मुख्य अतिथि डॉ० हरीशंकर पटेल राष्ट्रीय पदाधिकारी सदस्य -अपना दल-एस तथा विशिष्ट अतिथि -श्री सुधांशु कुमार जी योगाचार्य एवं राज्य प्रभारी पतंजलि उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया । कार्यक्रम के संयोजक अशोक कुमार राजपूत इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं जिलाध्यक्ष ,जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ -इटावा के निर्देशन में सभी कार्यक्रम भव्य तरीके से आयोजित किए गए। कार्यक्रम के अतिथिगणों का सम्मान प्रतीक चिह्न भेंटकर,बैज अलंकरण एवं फूलमालाओं से किया गया तथा सभी खेलकूद विजेता छात्राओं एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के प्रतिभागी छात्रों को अतिथियों द्वारा शील्ड एवं मैडल से सम्मानित किया गया
मुख्यअतिथि के रूप में उपस्थित राष्ट्रीय कार्यकारीणी सदस्य – अपना दल (एस) डॉ० हरीशंकर पटेल ने बच्चो को प्रोत्साहित करते हुए कहां कि विद्यालय के इन्चार्ज प्रधानाध्यापक अशोक राजपूत के नेतृत्व में एवं विधालय के स्टाफ की मेहनत से बडी कम्पयूटर लैब के अलावा स्मार्ट क्लास के साथ दिनों -दिन उन्नति कर रहा है जो प्रसंसनीय है।
अंत में सभी को शुल्पाहार के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ।कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रमुख रूप से सहयोगी अशोक राजपूत इंचार्ज प्रधानाध्यापक एवं ग्रामप्रधान,पिंटू सिंह राजपूत, एसएमसी अध्यक्ष,श्री नरोत्तम सिंह राजपूत एवं सदस्यगण प्रतीक अग्रवाल,प्रमोद कुमार,संजीव राजपूत,मालिक सिंह,अमिता देवी ,चित्रा कुमारी, मंजू राजपूत,सुषमा देवी ,माया देवी,ममता देवी,सुशीला देवी रामदुलारी आदि उपस्थित रहे ।
अशोक कुमार राजपूत इoप्र०अ०
मोबा०-8449587074
