ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
भरथना। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर कस्बे में सुरक्षा और यातायात व्यवस्था चाक-चौबंद रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह अलर्ट नजर आया। पर्व के द्रष्टिगत थाना प्रभारी विक्रम सिंह ने पुलिस टीम के साथ कस्बे के प्रमुख मार्गों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में हालात का जायजा लिया।
महाशिवरात्रि पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ को देखते हुए पुलिस ने बाजार, चौराहों और मंदिर मार्गों पर विशेष निगरानी रखी। थाना प्रभारी ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को यातायात सुचारु रखने और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।
इस दौरान पुलिस टीम ने मुख्य बाजार, मंदिर मार्ग और संवेदनशील स्थानों का निरीक्षण किया। साथ ही सड़क किनारे खड़े वाहनों को व्यवस्थित कराया गया और अनावश्यक भीड़ न लगाने की हिदायत भी दी गई। पुलिस ने दुकानदारों और स्थानीय लोगों से संवाद कर शांति और व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग की अपील की।
थाना प्रभारी ने बताया कि पर्व को शांतिपूर्ण और सुरक्षित ढंग से संपन्न कराने के लिए पुलिस बल तैनात किया गया है। भीड़ वाले स्थानों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है और किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए पुलिस पूरी तरह तैयार है।
