टूटी पुलिया के चलते बम्बे में गिरा बाइक सवार

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: कस्वे के पाली बम्बा चौराहे पर देर शाम करीब साढ़े सात बजे एक बड़ा हादसा होते होते टल गया. निमन्त्रण खाकर अपने गाँव जा रहे बाइक सवार को पाली बम्बा चौराहे पर एक ऑटो ने कट मार दिया जिससे बाइक सवार संतुलन खो बैठा और पुलिया टूटी होने के चलते बाइक समेत बम्बे में जा गिरा.

प्राप्त जानकारी के क्षेत्र के गाँव पाली खुर्द निवासी विनोद पुत्र राजन सिंह कस्वा के मोहल्ला राजागंज स्थित एक मेरिज होम से निमन्त्रण खाकर अपने घर वापस जा रहे तभी पाली बम्बा चौराहे पर बनी पुलिया पर एक ऑटो ने उन्हें कट मार दिया जिससे बाइक का संतुलन बिगड़ गया और बाइक सवार विनोद बाइक समेत बम्बे में जा गिरे. राहत की बात यह रही कि घटना के दौरान स्थानीय निवासियों तथा राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए बाइक चालक तथा बाइक को बम्बे से बाहर निकाला . किन्तु उक्त घटना में बाइक पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गयी तथा बाइक चालक को भी चोटें आई.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *