गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।गाली गलौज, मारपीट व जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाते हुए पीड़ित ने चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई

बकेवर क्षेत्र अंतर्गत कुशगवां अहिरान गांव निवासी राहुल कुमार ने पुलिस को तहरीर दी कि बीती 2 फरवरी 2026 की सुबह वह इटावा जा रहा था, गांव में ही रास्ते रोके खड़ी पिकअप को हटाने के लिए कहने पर पिकअप चालक सोनू निवासी नगला भजू थाना बकेवर समेत उसके साथी पिंटू, प्रेम सिंह व नारद निवासीगण अज्ञात एक राय होकर बदतमीज़ी करने लगे, थोड़ी देर बाद आरोपी पिकअप हटाकर आगे ले गए। रास्ते मे भरथना क्षेत्र अंतर्गत पाली बम्बा खितौरा मोड़ पर पहुचने पर आरोपियों ने जबरन मेरी गाड़ी रुकवा ली और गाली गलौज, धक्का मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने  आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *