क्षतिग्रस्त तार बदलने के लिए शुक्रवार को छह घंटे बंद रहेगी बिजली आपूर्ति

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। 33/11 केवी विद्युत उपकेंद्र भरथना से जुड़े फीडर नंबर 2 के क्षतिग्रस्त तारों को बदलने के कार्य के चलते शुक्रवार 06 फरवरी को क्षेत्र की बिजली आपूर्ति छह घंटे तक पूर्ण रूप से बाधित रहेगी।

अवर अभियंता नीरज कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मरम्मत कार्य सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जिसके दौरान संबंधित क्षेत्रों में विद्युत सप्लाई पूरी तरह बंद रहेगी। उन्होंने नागरिकों से अपील की है कि विद्युत आपूर्ति बाधित होने से पहले अपने आवश्यक कार्य समय रहते निपटा लें। साथ ही इस असुविधा के लिए खेद व्यक्त करते हुए विभाग ने आमजन से सहयोग की अपेक्षा की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *