ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
इटावा। जीएसटी पंजीकृत व्यापारियों को केंद्र सरकार द्वारा दिए जा रहे 10 लाख रुपये के दुर्घटना बीमा को बढ़ाकर 25 लाख किए जाने की मांग को लेकर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी इटावा को सौंपा।
जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान ने बताया कि पूरे प्रदेश में संगठन द्वारा सभी जिला मुख्यालयों पर ज्ञापन देकर यह मांग दोहराई गई है। प्रदेश उपाध्यक्ष एवं शहर अध्यक्ष इटावा ओम रतन कश्यप ने कहा कि ज्ञापन में दूसरी प्रमुख मांग जीएसटी भुगतान में विलंब होने पर लगाए जाने वाले 18 प्रतिशत ब्याज को घटाकर 9 प्रतिशत किए जाने की भी शामिल है।
ज्ञापन सौंपने के दौरान वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. ए.के. शर्मा, एमपी सिंह तोमर, वरिष्ठ जिला महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, युवा जिला अध्यक्ष अजय गुप्ता, जिला उपाध्यक्ष उमेश वर्मा, जिला महामंत्री रमेश यादव, युवा शहर अध्यक्ष मुकेश दुबे, शहर उपाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, युवा शहर उपाध्यक्ष आशीष दत्त तिवारी, युवा शहर कोषाध्यक्ष गोपाल कृष्णा भदौरिया, कुमावत उपाध्यक्ष मुनीम यादव, करुणेश मिश्रा सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
