भरथना डाकघर में चेकबुक का टोटा, खाताधारक परेशान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। स्थानीय डाकघर में बचत खाता धारकों को इन दिनों चेकबुक न मिलने से भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। चेकबुक की अनुपलब्धता के कारण खाताधारक अपने जरूरी लेन-देन नहीं कर पा रहे हैं और उन्हें रोजाना डाकघर के चक्कर लगाने पड़ रहे हैं।

खाताधारक सदन लाल, जगपाल, महेश चन्द्र, संजय कुमार, राम लाल आदि ने इस समस्या को गंभीर बताते हुए डाकघर अधीक्षक इटावा से मांग की है कि शीघ्र ही चेकबुक की पर्याप्त व्यवस्था कराई जाए, ताकि ग्राहकों को अनावश्यक दिक्कतों से राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि चेकबुक न होने से लोगों के बैंकिंग कार्य प्रभावित हो रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं हुआ तो उन्हें उच्च अधिकारियों से शिकायत करने के लिए मजबूर होना पड़ेगा। खाताधारकों ने प्रशासन से जल्द हस्तक्षेप कर समस्या के निराकरण की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *