स्टेशन के विकास के लिए दस सूत्रीय ज्ञापन दिया”ट्रेनों के बंद ठहराव के बहाली” की भी मांग की

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

स्टेशन के विकास के लिए दस सूत्रीय ज्ञापन दिया

भरथना।रेलवे स्टेशन की मूलभूत सुविधाओं और संरचनात्मक विकास को लेकर युवा समाजसेवियों ने 10 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन डीटीएम को सौपकर ट्रेनों के बंद ठहराव बहाली की मांग की।

महाप्रबंधक उत्तर मध्य रेलवे प्रयागराज को संबोधित 

ज्ञापन में कस्बा के बीच स्थित रेल समपार फाटक पर एफओबी के स्थान पर आरओबी निर्माण की मांग की गई, ताकि लोग वाहनों से आसानी से आवागमन कर सकें। स्टेशन पर कोच इंडिकेटर, डिजिटल डिस्प्ले बोर्ड और ट्रेन अनाउंसमेंट सिस्टम को कंप्यूटरीकृत करने की भी बात कही गई है। इसके अलावा जर्जर हो चुके बुकिंग व वेटिंग हॉल को तोड़कर आधुनिक सुविधाओं से युक्त नए भवन के निर्माण, मालगोदाम साइडिंग लाइन को अतिरिक्त लाइन के रूप में चालू करने, तथा जीआरपी व आरपीएफ के लिए नई चौकी और टाइप-2 आवास बनाने की मांग उठाई गई है।

ज्ञापन में यह भी कहा गया है कि स्टेशन के उत्तर और दक्षिण दिशा में पर्याप्त खाली भूमि है, जहां अतिरिक्त पटरियां बिछाकर स्टेशन का विस्तार किया जा सकता है। प्लेटफार्म संख्या 3/4 की लंबाई-ऊंचाई प्लेटफार्म 1/2 के समान करने और प्लेटफार्म 3/4 से फाटक तक जाने वाले अंधेरे मार्ग पर प्रकाश व्यवस्था कराने की मांग भी शामिल है।

इसके अलावा  कोविड काल में भरथना स्टेशन पर बंद किए गए महत्वपूर्ण ट्रेनों के ठहराव को पुनः बहाल कराने की मांग को लेकर क्षेत्रीय रेल उपयोगकर्ता संघ ने उत्तर मध्य रेलवे के महाप्रबंधक को ज्ञापन भेजा। संघ ने बताया कि ठहराव बंद होने से विद्यार्थियों, व्यापारियों व यात्रियों को परेशानी हो रही है और स्थानीय व्यापार व रेलवे राजस्व भी प्रभावित है।

ज्ञापन में सूबेदारगंज–देहरादून लिंक, टाटानगर–जम्मूतवी, अलीपुरद्वार–दिल्ली महानंदा और प्रयागराज–मेरठ संगम एक्सप्रेस के ठहराव बहाल करने की मांग की गई है। साथ ही सूबेदारगंज–लालगढ़ और जम्मूतवी (कटरा) एक्सप्रेस का एक माह का प्रायोगिक ठहराव देने का अनुरोध भी किया गया है।

ज्ञापन देने वालो में देवाशीष चौहान (कोषाध्यक्ष),ब्रजेश पोरवाल (जिला मीडिया प्रभारी),दविंदर सिंह(उपाध्यक्ष),सुरेंद्र कुमार( निरीक्षक),निशांत पोरवाल (सलाहकार),संदीप शर्मा( विवेचक), शिवांग त्रिपाठी (महासचिव),शसांक त्रिपाठी (मुख्य सचेतक), डा० संकल्प,दुवे,रीतेशसिंह,भावेश(आयोजक), प्रतीक दुवे,सुनील माधवानी,अनमोल( मुख्यसचिव), दीपक मिश्रा( संचालक),अभिषेक,अमितआर्या(संयोजक ),प्रतीक कुशवाह,मन्नू गुप्ता,धीरज कुमार ( कल्लू), भोला,चंदन शर्मा,विशाल पोरवाल,रिशभ गुप्ता,गौरव(सह०कोषाध्यक्ष), सहित अन्य व्यापारी एवं सामाजिक व युवा लोग शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *