ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भारत विकास परिषद (पांचाल प्रान्त) स्वामी विवेकानन्द शाखा भरथना के तत्वाधान में सुन्दरकाण्ड समिति द्वारा भव्य सुन्दरकाण्ड एवं परिवार मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर 5 जरूरतमन्द महिलाओं को सिलाई मशीनें भी वितरित की गई।

कस्बा के बकेवर रोड स्थित ऊँ श्री पागलबाबा गंगासागर धाम पर रविवार को आयोजित भव्य सुन्दरकाण्ड पाठ का शुभारम्भ वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच मर्यादा पुरूषोत्तम प्रभु श्रीराम व पवनसुत हनुमान के तिलक वन्दन व पूजन अर्चन के साथ हुआ। तदुपरान्त परिषद सहित अन्य धर्मप्रेमियों ने संगीतमयी सुन्दर काण्ड का पाठ किया।
परिवार मिलन समारोह के दौरान मंचासीन मुख्य अतिथि श्याम सुन्दर चौरसिया, विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष अजय कुमार यादव गुल्लू, विशिष्ट अतिथि थाना प्रभारी निरीक्षक विक्रम सिंह, रमेश शुक्ला आदि ने परिषद द्वारा उपलब्ध करायी गई 5 सिलाई मशीनें जरूरतमन्द महिलाओं को भेंट की।
इससे पहले परिषद के पदाधिकारियों ने आन्तुक अतिथियों का माल्यार्पण व अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत सम्मान किया। इस दौरान अध्यक्ष चन्द्रशेखर राठौर, सचिव रामप्रकाश पाल, कोषाध्यक्ष लविश कौशल, देवेन्द्र पोरवाल, माधुरी श्रीवास्तव, डा0 आर0एन0 दुबे, करुणा शंकर दुबे, मास्टर रमाकांत पोरवाल, सुनील दीक्षित कुक्कू, नेक्से पोरवाल, कुलदीप तिवारी, देवेन्द्र पोरवाल, शैलेन्द्र सिंह राठौर, निशान्त पोरवाल, नीलू पांडेय , अमित श्रीवास्तव, ऋषभ गुप्ता, निखिल पोरवाल, दरविन्दर सिंह, असित पाल, सुशील पाल, संजय माधवानी, विपिन पोरवाल आदि मौजूद रहे।
