स्कूली वैन में पीछे से घुसी बाइक, चालक गंभीर रूप से घायल

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना: थाना क्षेत्र के गाँव पड़ियापुरा स्थित बनामई मोड़ पर एक स्कूली वैन और बाइक की टक्कर में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक होने पर सैफई पीजीआई रेफर कर दिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, क्षेत्र के गाँव गंसरा निवासी 22 वर्षीय चंदन पुत्र देवनारायण भरथना से बाइक पर सवार होकर अपने गाँव लौट रहे थे। इसी दौरान बनामई मोड़ के पास बच्चों को छोड़ने जा रही एक स्कूल वैन मोड़ पर मुड़ी, तभी पीछे से आ रही बाइक अनियंत्रित होकर वैन में जा घुसी।

टक्कर के दौरान वैन में सवार कक्षा सात की छात्रा सृष्टि को भी हल्की चोटें आईं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और परिजनों को सूचना दी गई। सिर में गंभीर चोट लगने के कारण युवक को सैफई पीजीआई रेफर किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *