भव्य श्री राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्राचीन शिव शनि मंदिर में शांभवी महामुद्रा द्बारा किया गया हनुमान चालीसा का पाठ

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


आज दिनांक 22.01.2026 दिन गुरुवार को शांभवी महामुद्रा रजि ट्रस्ट के द्वारा अयोध्या में भव्य श्री राम मंदिर में 22 जनवरी 2024 को की गईं प्राण प्रतिष्ठा के दो वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में प्राचीन शिव शनि मंदिर सेक्टर – 18 ,नोएडा नियर डी एल एफ मॉल में शांभवी महामुद्रा में पढ़ने वाले बच्चों के द्वारा 11 हनुमान चालीसा के पाठ कर एवं झंडियों को लेकर श्री राम जी की जयकारा लगाकर फेरी लगाई और जय श्री राम जी का घोष करते हुए भव्य कार्यक्रम किया गया इस अवसर पर शांभवी महामुद्रा के अध्यक्ष सुधीर चन्द्र पोरवाल, महासचिव कनक लता कनक, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राज कुमार अग्रवाल, उपाध्यक्ष हर्ष रावत, संतुष्टि सेवा फाउंडेशन के अध्यक्ष नवीन पोरवाल, उपाध्यक्ष डॉ शैलेंद्र पोरवाल, मंदिर समिति के अध्यक्ष जगदीश अवाना जी, शांभवी महामुद्रा में पढ़ने वाले बच्चों के अलावा बहुत सी माताएं बहिनें उपस्थित रहीं कार्यक्रम के समापन पर सभी से जल पान लेने का आग्रह किया और सभी का धन्यवाद किया एवं विशेष सहयोग के लिए संतुष्टि सेवा फाउंडेशन का भी धन्यवाद किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *