देवी भागवत कथा का शुभारंभ, भोली में निकली भव्य कलश यात्रा

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना। काली माता मंदिर भोली में देवी भागवत कथा का शुभारंभ सोमवार को श्रद्धा व भक्ति के साथ हुआ। पहले दिन गांव में धूमधाम से कलश यात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।

कथा वाचन आचार्य अखिलेश कुमार दीक्षित (साहित्याचार्य), बेला औरैया द्वारा किया जा रहा है। कथा 19 जनवरी से 26 जनवरी 2026 तक चलेगी। 27 जनवरी को पूर्ण आहुति तथा 28 जनवरी को प्रसाद वितरण एवं भंडारे का आयोजन होगा। आयोजन ग्राम पंचायत भोली व समस्त भक्तगणों के सहयोग से संपन्न हो रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *