जनपद इटावा के महेवा ब्लॉक की ग्राम पंचायत सराय इलाही गांव में मकर संक्रांति पर खिचड़ी व कंबल वितरण

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


ब्लॉक के गांव नगला भजू में स्थित राधा किशन मंदिर परिसर में मकर संक्रांति के अवसर पर मिनी इस्कॉन केंद्र (मजरा नगला प्रसाद ) द्वारा भव्य सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में समाजसेवी दिनेश यादव उर्फ टिल्लू भैया निवासी नगला प्रसाद के नेतृत्व में ग्रामीणों को खिचड़ी प्रसाद का वितरण किया गया।

कड़ाके की ठंड को देखते हुए इस अवसर पर लगभग 2000 कंबलों का वितरण जरूरतमंद ग्रामीणों को किया गया, जिससे क्षेत्र में खुशी और राहत का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने इस सेवा कार्य की भूरी-भूरी प्रशंसा की और आयोजकों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में मंदिर के पुजारी श्री अरविंद दास प्रभु के साथ गौरव यादव, राघवेंद्र यादव सहित अन्य ग्रामीण एवं श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। सभी ने मकर संक्रांति जैसे पावन पर्व पर किए गए इस सामाजिक एवं धार्मिक कार्य को सराहनीय बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *