व्यापार मंडल ने धूमधाम से मनाया जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल और जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया का जन्मदिन

टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की ओर से जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल एवं जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया का जन्मदिन बड़े ही हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन शास्त्री मार्केट स्थित जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया के प्रतिष्ठान श्री साईं आर्ट्स एंड स्पोर्ट्स पर किया गया, जहां सैकड़ों की संख्या में व्यापारी एकत्र हुए।

कार्यक्रम में उपस्थित व्यापारियों और पदाधिकारियों ने केक काटकर दोनों पदाधिकारियों को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और उपहार भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर बृजेश पोरवाल और प्रदीप कनौजिया ने सभी उपस्थित लोगों का आभार व्यक्त करते हुए व्यापार मंडल के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

समारोह में उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एम.पी. सिंह तोमर, जिला अध्यक्ष संतोष सिंह चौहान, जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला, जिला महामंत्री रमेश यादव, उद्योग मंच जिला अध्यक्ष मेजर पांडे (मेला मालिक), धर्मेंद्र भदोरिया, महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारी मौजूद रहे।

इसके अलावा जिला उपाध्यक्ष अभिषेक दीक्षित, शरद बाजपेई, राजीव पाल, शैलेंद्र राजावत, प्रांतीय सदस्य राहुल चौहान,जिला संगठन मंत्री अनुराग वर्मा, महिला पदाधिकारी लक्ष्मी कुशवाहा, सुनीता श्रीवास्तव, प्रिया दिवाकर, स्वप्निल चौहान, रौनक चौहान, अभिषेक कनौजिया, निखिल कनौजिया, गुरदीप सहित बड़ी संख्या में व्यापारी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ, जहां व्यापारियों ने एकजुटता और संगठन की मजबूती का संदेश दिया।

इसी क्रम में भाजपा की जिला महामंत्री महिला मोर्चा डॉ अनीता सिंह (समाजसेवी) के आवास पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिला मीडिया प्रभारी बृजेश पोरवाल का जन्मदिन धूम धाम के साथ केक काटकर मनाया गया. साथ ही उन्हें उपहार प्रदान कर जन्मदिन की शुभकामनाएं दी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *