भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा-स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर आशा ईंट भट्टा व नाथ ईंट भट्टा बिंरौधी पर मजदूरों व उनके बच्चों को बड़ी मात्रा में वस्त्रों एवं खाद्य सामग्री का वितरण किया गया

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

भरथना।भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना द्वारा आज दिनांक 11-1-2026 स्वामी विवेकानंद जयंती की पूर्व संध्या पर आशा ईंट भट्टा व नाथ ईंट भट्टा बिंरौधी पर मजदूरों व उनके बच्चों को बड़ी मात्रा में वस्त्रों का वितरण एवं उन्हें नमकीन टूथपेस्ट बिस्कुट आदि का वितरण किया गया जिसमें महिलाओं को साड़ी पेटीकोट गरम वस्त्र तथा पुरुष व बच्चों को उनकी आवश्यकता अनुसार वस्त्र दिए गए जिससे मजदूरों में खुशी की लहर दौड़ गई बच्चें नमकीन टूथपेस्ट बिस्कुट मोज़े आदि पाकर प्रसन्न हुए।

इस अवसर पर प्रांतीय संगठन सचिव डॉ राजेश नारायण दुबे शाखा अध्यक्ष चन्द्रशेखर सिंह राठौर, कोषाध्यक्ष, लविश कौशल गतिविधि संयोजक सम्पर्क, मक्खन सिंह वर्मा गतिविधि संयोजक संस्कार, सुनील दीक्षित कुक्कू परिषद के सम्मानित सदस्य, संजय माधवानी, देवेन्द्र पोरवाल, महेन्द्र सिंह चौहान, मनोज वर्मा भोला आभूषण, मनोज वर्मा स्टेशन रोड, अशोक पोरवाल, ललित पाल, प्रताप नारायण मिश्र, कमल भाटिया एडवोकेट, शिवाकांत शुक्ल, डॉ दीपक दुबे , प्रमोद पाल सहित परिषद के अनेक सदस्यों की उपस्थिति रही इस अवसर पर भट्टा मालिक ने सभी को स्वल्पाहार कराया। भट्टा मालिक को भारत विकास परिषद विवेकानंद शाखा भरथना के पदाधिकारीओं द्वारा सम्मानित किया गया। संजय माधवानी ने सभी मजदूरों व सम्मानित साथियों के राष्ट्रीय गान कराकर व भारत माता की जय के नारे लगवाकर कार्यक्रम सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *