ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

बैंक मित्र की सफलता पर शाखा अधिकारियों व कर्मियों ने किया स्वागत
भरथना।इटावा महोत्सव के तत्वाधान में जिला राइफल क्लब की 13वीं इंटर डिस्ट्रिक्ट शूटिंग चैंपियनशिप का आयोजन एससीए शूटिंग एकेडमी, कुनैरा में किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न जगहों से आए निशानेबाजों ने प्रतिभाग किया और अपनी सटीक निशानेबाजी का प्रदर्शन किया।
चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में भरथना यूनियन बैंक के बैंक मित्र अनुराग दुबे ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया। अनुराग की इस सफलता में उनके कोच ऋत्विक तिवारी का विशेष योगदान रहा, जिनके मार्गदर्शन और प्रशिक्षण से उन्होंने यह उपलब्धि प्राप्त की।
अनुराग दुबे की सफलता पर यूनियन बैंक शाखा में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान बैंक शाखा प्रबंधक प्रदीप कुमार, उप शाखा प्रबंधक मनोज कुमार, आरडीओ हिमांशु सागर, क्लर्क विनोद श्रीवास्तव, कुणाल कृष्णा सहित अन्य अधिकारियों व कर्मचारियों ने माल्यार्पण कर उनका उत्साहवर्धन किया और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
इस मौके पर राजवीर सिंह, हरी कृष्ण, अनुराज भदौरिया, रवि कुमार व ब्रजेश शर्मा सहित अन्य स्टाफजनों ने भी खुशी जताई। सभी ने उम्मीद व्यक्त की कि अनुराग आगे भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन कर जिले और क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे।
