उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल ने “महिला व्यापार मंडल का किया गठन”

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता,जिला महामंत्री सदाशिव श्रीवास्तव के द्वारा महिला व्यापार मंडल का गठन उनके निज निवास पर किया गया। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला अध्यक्ष कृष्ण मुरारी गुप्ता ने बताया कि महिला व्यापार मंडल की एक बैठक बुलाई जाएगी उसमें सभी पदाधिकारीओं का स्वागत होगा।
उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल का विस्तार करते हुए महिला मोर्चा की इकाई का गठन किया गया जिसमें गुड्डी बाजपेई प्रदेश की मंत्री, मंजू पांडे जिले की अध्यक्ष, ममता दुबे महामंत्री,उपाध्यक्ष ज्योति पालीवाल, मांडवी तिवारी और कल्पना मिश्रा को बनाया गया कोषाध्यक्ष के पद पर सीमा पांडे एवं मंत्री के पद पर लक्ष्मी नारायण कंचन कुशवाहा मिथलेश राजावत शिवानी तिवारी की नियुक्ति की गई।
व्यापार मंडल के समस्त पदाधिकारीओं के द्बारा सभी नवनिर्वाचित महिला पदाधिकारीओं बधाई शुभकामनाएं दी गई।
इस अवसर पर उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल के जिला उपाध्यक्ष जय प्रकाश जैन, युवा अध्यक्ष इटावा मंडल कानपुर रिंकू यादव, जिला व्यापार मंडल के उपाध्यक्ष गोरखनाथ वर्मा जिला मंत्री मुकेश गुप्ता, युवा जिला अध्यक्ष गोविंद दुबे, तेजपाल सिंह राजपूत, सुशील यादव के साथ अन्य व्यापारी भी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *