ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा
स्थानीय सी एच सी महेवा में गत एक जनवरी से अधीक्षक का पदभार संभालने वाले नवनियुक्त अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा ने मंगलवार को एक सादे समारोह में प्रेस क्लब महेवा के संरक्षक एवं पूर्व प्रबंधक यू पी एग्रो के के अग्निहोत्री का सम्मान किया गया ।
विदित हो कि पूर्व में तैनात रहे अधीक्षक डॉ गौरव त्रिपाठी को उच्च अध्ययन के लिए कानपुर मेडिकल कालेज में जाने के बाद अधीक्षक का पदभार डॉ अभिषेक वर्मा को दिया गया मंगलवार को नवनियुक्त अधीक्षक को बधाई देने पहुंचे प्रेस क्लब महेवा के संरक्षक के के अग्निहोत्री का अधीक्षक द्वारा अंगवस्त्र भेंटकर तथा मिष्ठान खिलाकर स्वागत किया गया वहीं इस दौरान फार्मासिस्ट दयाशंकर , बी पी एम दिलीप अग्रहरि ,सोनू अग्निहोत्री आदि लोग मौजूद रहे।
