ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा
भीषण सर्दी को देखते हुए राजस्व विभाग द्वारा कस्बा महेवा में तीन जगह नियमित रूप से गत एक माह से जहां अलाव जलवाये जा रहे है वहीं ग्राम प्रधान महेवा कुमुद सिंह द्वारा नए वर्ष के चलते स्टेट बैंक जाने वाली गली के पास अलाव जलवाया गया ।
विदित हो कि गत एक पखवाड़े से भीषण सर्दी पड़ रही है वहीं कस्बे में पहले से निर्धारित जगहों पर नियमित रूप से अलावा जलवाए जा रहे हैं इस बारे में लेखपाल महेवा राहुल गोयल ने बताया कि महेवा के पुराने चौराहे पर ,हाइवे चौराहे पर तथा ब्लॉक मुख्यालय के बाहर नियमित रूप से अलाव जलवाए जा रहे हैं वहीं गत 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री स्व अटल बिहारी बाजपेई के जन्म दिवस पर आधा सैकड़ा से अधिक गरीबों को पूर्व सांसद प्रेमदास कठेरिया एवं पूर्व ब्लॉक प्रमुख अशोक चौबे द्वारा कम्बल वितरित भी किए गए ।
वही और कंबल हेतु तहसील में डिमांड दे दी गई है।
