ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा केंद्रीय निर्वाचन आयोग के आदेशानुसार उत्तर प्रदेश सहित कुल 12 राज्यों में चलाए गए एस आई आर अभियान में मंगलवार को जिले में प्रकाशित लोकसभा एवं विधान सभा की अंनतिम मतदाता सूची का महेवा के लोकमान्य रूरल इंटर कालेज बूथ पर पर्यवेक्षक अरुण कुमार की मौजूदगी में बी एल ओ द्वारा मतदाताओं को अवलोकन कराया गया ।
विदित हो कि विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण के बाद महेवा के लोकमान्य रूरल इंटर कॉलेज में सूची का प्रकाशन किया गया। जिसमें स्थानीय लोगों ने अपने अपने नाम को चेक किया। आज से दावे एवं आपत्तियां संग्रह की जाएगी जो कि आगामी 06 फरवरी तक की जाएगी जिनका नाम सूची में दर्ज न हो पाया हो वो अपना दावा फॉर्म भरकर दे सकते हैं। इस दौरान सुपरवाइजर अरुण कुमार ,प्रवक्ता बी एल ओ शिव शंकर यादव, संजीव तिवारी, सर्वेश कुमारी, सुधा पांडेय आदित्य सिंह, हरगोविंद, मनीष कुमार, प्रताप नारायण तिवारी ,राजेश तिवारी आदि लोग उपस्थित रहे।
वही प्राथमिक विद्यालय भवानीपुर बूथ पर बी एल ओ अजय कुमार द्वारा मतदाताओं को सूची का अवलोकन कराया गया जहां राघवेंद्र सिंह ,अमन कुमार ,रामजीलाल आदि मौजूद रहे।
