खाना खाते समय आया साइलेंट अटैक, 45 वर्षीय ठेकेदार की गई जान

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

महेवा
थाना बकेवर क्षेत्र के अंतर्गत कस्बा महेवा में रविवार की देर शाम करीब आठ बजे खाना खाते समय साइलेंट अटैक आने से शटरिंग का काम करने वाले ठेकेदार की मौत हो गई अस्पताल की सूचना पर चौकी पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया ।
प्राप्त विवरण के अनुसार बृजेश कुमार पुत्र स्व सीताराम जो कि महेवा में अपने भाई राजू दोहरे के साथ रहता था जिसकी रविवार की शाम साइलेंट अटैक के चलते मौत हो गई।
मृतक की पत्नी सुनीता ने बताया कि रविवार को सुबह काम पर जाने के बाद उनके पति बृजेश कुमार पुत्र स्व सीताराम उम्र करीब 45 वर्ष देर शाम वापस आए करीब आठ बजे खाना खाने बैठे तभी अचानक बेहोश हो गए आनन फानन में उन्हें महेवा सी एच सी लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया अधीक्षक डॉ अभिषेक वर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया साइलेंट अटैक के कारण मृत्यु हुई अस्पताल द्वारा मेमो मिलने पर चौकी प्रभारी महेवा निर्मल कुमार ने शव का रात्रि में ही पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा सोमवार दोपहर को पी एम के बाद जैसे ही घर पर शव आया कोहराम मच गया मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा नाबाइग एक बेटी व बेटा छोड़ गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *