ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा
विकास खंड क्षेत्र महेवा के सभी ग्राम प्रधानों एवं ग्राम सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण आगामी दिनांक सात एवं आठ जनवरी को ब्लॉक सभागार महेवा में सुबह दस बजे से प्रारंभ होगा ।
उक्त आशय की जानकारी देते हुए सहायक विकास अधिकारी पंचायत इंद्रपाल सिंह भदौरिया ने बताया कि ब्लॉक की सभी पंचायतों के ग्राम प्रधान एवं ग्राम सचिवों का दो दिवसीय प्रशिक्षण जिसमें ओ एस आर पोर्टल ,एप्लिकेशन ,एवं ओ एस आर संसाधनों पर विषयों पर आधारित होगा ।
एडीओ पंचायत श्री भदौरिया ने सभी ग्राम प्रधानों एवं सचिवों से प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप में मौजूद रहने का आवाहन किया है।

