ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा।स्थानीय सी एच सी अधीक्षक डॉ गौरव त्रिपाठी ने अपनी तैनाती के अंतिम दिवस में भी कार्यालय में बैठकर जहां नियमित दिन की भांति मरीजों को देखा वहीं अपने सभी जरूरी कार्य भी निपटाए ।
विदित हो कि डॉ गौरव त्रिपाठी सी एच सी महेवा पर लगभग पांच साल से तैनात है वहीं गत तीन वर्ष से अधीक्षक के रूप में कार्य कर रहे थे आगामी एक जनवरी से वह लगभग आठ माह की ट्रेनिंग पर कानपुर स्थित मेडिकल कालेज में नियुक्त पर जा रहे है जहां उन्हें बुधवार 31 दिसंबर को स्टाफ द्वारा विदाई दी जाएगी इतना ही नहीं मंगलवार को उन्होंने सुबह समय पर आकर नियमित रूप की भांति मरीजों को देखा व दवा दी तथा कार्यालय के जरूरी कार्य निपटाए उन्होंने अत्यधिक सर्दी को देखते हुए लोगों को सलाह दी है कि वह गर्म कपड़े पहने तथा जरूरी होने पर हो घर से बाहर निकले बेवजह घर से न निकले इस सर्दी में बच्चों तथा वृद्ध जनों का विशेष ख्याल रखें ।
वहीं उन्होंने कहा कि वह आगे की पढ़ाई तथा विशेषज्ञ की ट्रेनिंग लेने हेतु 06 माह के लिए जा रहे है ।
इस दौरान मौजूद लोगों ने उनके कार्यकाल की सराहना की।
