इटावा में होगा ब्रज क्षेत्र का सबसे बड़ा क्रिएटर अवार्ड शो, 200 से अधिक सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर होंगे सम्मानित

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

इटावा। ब्रज क्षेत्र के सोशल मीडिया क्रिएटर्स और डिजिटल कलाकारों के लिए एक बड़ा मंच तैयार हो गया है। भरथना में आर चंद्रा अवार्ड्स 2025 का भव्य आयोजन किया जा रहा है, जिसे वर्ष 2025 का सबसे बड़ा अवार्ड शो बताया जा रहा है। इस कार्यक्रम में ब्रज क्षेत्र सहित विभिन्न जिलों के 200 से अधिक सोशल मीडिया इनफ्लुएंसर, कंटेंट क्रिएटर और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा।

यह प्रतिष्ठित कार्यक्रम 28 दिसंबर रविवार को भरथना स्थित शिवा गेस्ट हाउस में आयोजित होगा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रसिद्ध चिकित्सक डॉ. जितेंद्र यादव होंगे हैं। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया जाएगा।

अवार्ड शो के दौरान आर चंद्रा म्यूजिक के दो नए प्रोजेक्ट— पायल बजने लगी और कन्नौज इत्र सॉन्ग का भव्य लॉन्च भी किया जाएगा, जिसे लेकर युवाओं और संगीत प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। इस मौके पर ब्रज सिनेमा और म्यूजिक इंडस्ट्री से जुड़े कई चर्चित चेहरे भी मौजूद रहेंगे।कार्यक्रम में अभिनेता कृष्ण लाल यादव, अभिनेता रवि परिहार, धर्म यादव, म्यूजिक डायरेक्टर हिमांशु राजपूत और गायक गौरव कुमार की उपस्थिति कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक निक्की यादव, कन्हैया ने बताया कि इस अवार्ड शो का उद्देश्य डिजिटल प्लेटफॉर्म पर सक्रिय रचनात्मक प्रतिभाओं को पहचान देना और उन्हें सम्मानित करना है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन ब्रज क्षेत्र के क्रिएटर्स के लिए एक ऐतिहासिक अवसर साबित होगा। कुल मिलाकर, भरथना में होने जा रहा यह आयोजन ब्रज क्षेत्र का अब तक का सबसे बड़ा क्रिएटर और इनफ्लुएंसर सम्मान समारोह माना जा रहा है ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *