ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931
महेवा।विकास खंड क्षेत्र महेवा की कई ग्राम पंचायतों में सुशासन सप्ताह के तहत जन चौपाल कार्यक्रम आयोजित किए गए जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान किया गया ।
ब्लॉक महेवा की मुख्यालय ग्राम पंचायत महेवा में ग्राम प्रधान कुमुद सिंह की अध्यक्षता में जन चौपाल आयोजित की गई जिसमें शशि प्रभा पुत्री बदन सिंह ने परिवार रजिस्टर की नकल हेतु आवेदन दिया जिसे सचिव अजय द्वारा त्वरित दिया गया वहीं योगेंद्र पाल द्वारा पिता की मृत्यु का प्रमाण पत्र हेतु आवेदन दिया गया जिस ग्राम सभा द्वारा पुष्टि की गई । वहीं बैठक में विकास कार्य ,विधवा ,दिव्यांग एवं वृद्धा पेंशन आदि के प्रस्ताव भी लिखे गए राशन डीलर सुनील कुमार द्वारा राशन कार्ड संबंधित समस्याओं का निराकरण किया गया बैठक में सदस्य राजेश कुमार दुबे , ओमदत्त तिवारी ,आंगनवाड़ी शारदा कुशवाहा ,अंजली तिवारी , रेखा तिवारी ,शकुंतला ,शशि देवी ,प्रधानाध्यापक महेवा देहात राहत रहमानी ,रोजगार सेवक सतीश कुमार ,पंचायत सहायक काजल राय आदि मौजूद रहे।
वहीं इसी क्रम में ग्राम पंचायत मुकुटपुर में प्रधान लालसिंह कुशवाहा की अध्यक्षता में एवं सचिव अजय कुमार के संचालन में बैठक का आयोजन हुआ पंचायत सहायक ज्योति शाक्य भी मौजूद रही वही ग्राम पंचायत अंदावा में प्रधान चरन सिंह यादव की अध्यक्षता में तथा सचिव अबधेश कुमार गौतम के संचालन में बैठक का आयोजन हुआ जिसमें ग्रामीणों की समस्याओं को सुनकर निराकरण किया गया ।
बैठक में रोजगार सेवक निर्मल कुमार तथा प्रधान प्रतिनिधि विवेक यादव भी मौजूद रहे। वहीं ग्राम पंचायत मेंहदीपुर में ग्राम प्रधान संजू कुमारी की अध्यक्षता में तथा सचिव अबधेश कुमार गौतम की मौजूदगी में बैठक हुई लोगों की स्थानीय समस्याओं का निराकरण किया गया ।
वहीं ग्राम पंचायत बम्होरा में प्रधान हरगोविंद पाल तथा सचिव अशोक सिंह परिहार के संचालन में बैठक का आयोजन किया गया जिसमें लोगों की समस्याओं का निराकरण किया गया बैठक में पंचायत सहायक रुचि यादव ,पंचायत सदस्य राघवेंद्र सिंह ,अमन कुमार ,रोजगार एवं सतीश नागर आदि मौजूद रहे।
वहीं ग्राम पंचायत बहेड़ा में प्रधान बहेड़ा विजय प्रताप सिंह सेंगर की अध्यक्षता में तथा ग्राम सचिव अशोक सिंह परिहार के संचालन में बैठक का आयोजन हुआ बैठक में ग्राम पंचायत सदस्य सुरजन सिंह पाल ,अनिल तिवारी ,पंचायत सहायक नंदिनी ठाकुर आदि मौजूद रही ।
