इटावा में स्कूली बच्चों की जिलाधिकारी से गुहार, सर्दी व कोहरे के कारण बदला जाए स्कूल का समय

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931


इटावा।जिले में लगातार पड़ रही कड़ाके की सर्दी और घने कोहरे के चलते स्कूली बच्चों की परेशानी बढ़ती जा रही है। सुबह के समय विद्यालय जाने वाले बच्चे ठिठुरने को मजबूर हैं। इसी को लेकर इटावा के स्कूली बच्चों ने जिलाधिकारी इटावा शुभ्रांत सिंह शुक्ला जी से सर्दी और कोहरे को देखते हुए स्कूलों के समय में बदलाव करने की गुहार लगाई है।
विद्यार्थियों का कहना है कि अत्यधिक ठंड और कोहरे के कारण सुबह के समय दृश्यता कम रहती है, जिससे स्कूल पहुंचने में दिक्कत होती है। कई बच्चे ठंड से बीमार पड़ रहे हैं, वहीं छोटे-छोटे बच्चे सबसे अधिक प्रभावित हो रहे हैं। विद्यालयों में पर्याप्त गर्म व्यवस्था न होने के कारण कक्षाओं में भी बच्चे ठिठुरते रहते हैं।
बच्चों और अभिभावकों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि सर्दी के इस प्रकोप को देखते हुए या तो स्कूलों का समय आगे किया जाए या फिर कुछ दिनों के लिए अवकाश घोषित किया जाए, ताकि बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर न पड़े।
फिलहाल जिले के अभिभावक और छात्र प्रशासन के निर्णय का इंतजार कर रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *