स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन के लिये बैठक 21 को

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त 7017774931

सेनानी परिजन उपस्थित होकर निमंत्रण पत्र प्राप्त करे

इटावा। इटावा महोत्सव एवं प्रदर्शनी में 28 दिसम्बर दिन रविवार को आयोजित होने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानी सम्मेलन को सफल एवं भव्यता पूर्वक आयोजित करने को लेकर स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के आश्रितों की बैठक 21 दिसम्बर दिन रविवार को स्वतंत्रता संग्राम सेनानी भवन पक्का तालाब चौराहा पर दोपहर 12 बजे होगी। कार्यक्रम संयोजक एवं स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित परिवार के प्रदेश महासचिव आकाशदीप जैन एवं सेनानी परिवार के जिलाध्यक्ष निर्मल चन्द्र गुप्ता ने बताया जनपद के सभी सेनानी परिजन जिलाधिकारी द्रारा निगर्त आश्रित प्रमाण पत्र अथवा जेल का सर्टिफिकेट आदि लेकर बैठक में उपस्थित होकर अपना नाम रजिस्टर में दर्ज करवा कर निमन्त्रण पत्र प्राप्त कर ले जिससे उन्हें सम्मेलन में आमंत्रित कर सम्मानित किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *