प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर का इटावा में हुआ भव्य स्वागत

ब्रजेश पोरवाल-एडीटर &चीफ टाइम्स ऑफ आर्यावर्त, 7017774931

इटावा।उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल इटावा के जिला उपाध्यक्ष अतुल त्रिपाठी के अशोकनगर स्थित आवास पर प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर का फूल मालाओं से स्वागत किया गया साथ ही पंजाबी कॉलोनी करमगंज इटावा में महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा के आवास पर महिला व्यापार मंडल की पदाधिकारियों ने फूलमाला एवं अंग वस्त्र पहनाकर प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया ।

स्वागत समारोह कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष संतोष चौहान जिला वरिष्ठ महामंत्री हरि गोपाल शुक्ला जिला महामंत्री रमेश यादव जिला उपाध्यक्ष प्रदीप कनौजिया अतुल त्रिपाठी मधु तोमर जिला संगठन मंत्रीअनुराग वर्मा चंद्र मोहन सिंह राजावत वीर शिरोमणि तिवारी महिला जिला अध्यक्ष सुनीता कुशवाहा अंजू वर्मा लक्ष्मी कुशवाहा प्रिया दिवाकर मंजू चौहान केशवती रजनी गोयल सुनीता श्रीवास्तव सोनू भदौरिया अनिल यादव आदि प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित थे।

स्वागत समारोह कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमपी सिंह तोमर ने कहा कि व्यापारियों का उत्पीड़न कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा साथ ही संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया जाएगा जिला अध्यक्ष संतोष चौहान ने कहा कि किसी भी व्यापारी की कोई भी समस्या हो तो वह लिखित में जिला कार्यालय नुमाइश चौराहा इटावा पर पहुंचा दे । ताकि उसका संबंधित अधिकारी से तुरंत निस्तारण कराया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *